• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

कोरोना चला गया? मुख्यमंत्री के त्यौहार सहित सभी कार्यक्रम धूमधाम मनाए जाने के बयान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल          

ByM. Farid

Feb 28, 2022

मुख्यमंत्री श्री चौहान घोषणा कर दे कि कोरोना खत्म हो चुका है, मुख्यमंत्री के त्यौहार सहित सभी कार्यक्रम धूमधाम मनाए जाने के बयान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल ।।                                      देवास = मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सांवेर के बरलाई में फसल बीमा योजना के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी समय में मनाए जाने वाले सभी राजनीतिक, सामाजिक , धार्मिक त्योहार खुल कर मनाएं मुख्यमंत्री के इस बयान पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने पूछा है कि क्या प्रदेश से कोरोना पुरी तरह खत्म हो चुका है अगर हां तो मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान घोषणा कर दे की मध्य प्रदेश से कोरोनावायरस पूरी तरह से खत्म हो चुका है। जबकि दूसरी ओर सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगातार पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीज मिलते चले जा रहे हैं देवास शहर में ही 27 फरवरी तारीख को दो पॉजिटिव केस थे वही एक्टिव मरीज की संख्या 45 अलग थी यह तो सिर्फ देवास शहर की बात है इंदौर, भोपाल, जबलपुर ,ग्वालियर जैसे महानगरों की स्थिति क्या होगी वही छोटे-मोटे शहर अलग से फिर यह कैसे कह सकते हैं कि कोरोना महामारी को नजरअंदाज करते हुए आप सारे राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक त्यौहार, कार्यक्रम धूमधाम से मनाए जबकि आईआईटी कानपुर के रिसचर्स का कहना है कि कोरोला की चौथी लहर 22 जून से शुरू हो सकती है फिर इस तरह के बयान के क्या मतलब निकाले जाएं । कांग्रेस पार्टी कोई भी त्यौहार मनाए जाने के विरोध में नहीं है लेकिन यह नागरिकों की जिंदगी का सवाल है । स्वास्थ्य संगठनों द्वारा  लगातार दावा किया जा रहा है कि कोरोना वासरस गया नहीं है इसके लिए हमें जागरूक रहकर कोरोना नियमों का पालन करते हुए अपना बचाव करना है। कुछ त्यौहार ऐसे है जो बिना एक दूसरे के छुए मनाये नहीं जा सकते। वही अत्याधिक भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन नहीं होता है। जब देवास शहर सहित पूरे प्रदेश और देश में कोरोना के रोजाना नए मरीज मिल रहे हैं। अगर प्रदेश से कोरोनावायरस पूरी तरह से समाप्त हो चुका है तो मुख्यमंत्री घोषणा कर दे की अब यह महामारी नहीं रही किसी भी तरह की कोई सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है।

178

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *