• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

बीवी से आख़री बार बात करने की ख्वाइश को लेकर युवक नें लगाई फाँसी

ByM. Farid

Mar 5, 2022

बीवी से आख़री बार बात करने की ख्वाइश को लेकर युवक नें लगाई फाँसी युवक के परिजनों ने लगाए सास-ससुर पर आरोप, एक माह पूर्व महिला परामर्श केन्द्र पर दिया था आवेदन
देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनिया गांधी नगर में रहने वाले एक युवक ने बीती रात को फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है की मृतक की पत्नी पिछले 8-9 महीने से मायके में रह रही है, इस संबंध मृतक ने गत माह कोतवाली थाने स्थित महिला परमर्श केंद्र पर आवेदन भी दिया था। किंतु मृतक की सास ने उसकी पत्नी को ससुराल भेजने से मना कर दिया था।

मरने से पहले युवक ने किया पत्नी को whats app msg

मरने से पहले युवक ने पत्नी को एक msg किया जिसमें उसने पत्नी से बात करने को लिखा लेकिन पत्नी द्वारा फ़ोन नहीं उठाया गया।जिस पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है मिली जानकारी के अनुसार जमील पिता इस्माईल खान उम्र 25 निवासी सोनिया गांधी नगर ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रात अपने घर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।

 

912

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *