• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

चिटफंड कंपनी “ग्लोरिया प्रापर्टी इंडिया” का डायरेक्टर फरार मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र दनगाया धार से गिरफ्तार 

ByM. Farid

Mar 5, 2022

कोतवाली पुलिस देवास की कार्यवाही – चिटफंड कंपनी ग्लोरिया प्रापर्टी इंडिया का डायरेक्टर फरार मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र दनगाया धार से गिरफ्तार

लोगो को रकम दोगुना होने का लालच देकर पैसे निवेश करवाता था

संक्षिप्त विवरण : -श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ शिव दयाल सिंह , श्रीमान अति . पुलिस अधीक्षक महोदय मनजीत सिंह द्वारा देवास जिले में चिटफंड मिलावट खोर / सूदखोर आदि के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) श्री किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा चिटफंड कंपनी ग्लोरिया प्रापर्टी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर फरार मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र दनगाया पिता उमरावसिंह उम्र 38 साल निवासी ग्राम भिडोरा खुर्द थाना सादलपुर जिला धार को धार से गिरफ्तार किया गया है ।

तारीका वारदातः- लोगो को रकम दोगुना करने का लालच देकर चिटफंड कंपनी में निवेश करवाता था ।

गिरफ्तार आरोपी का नामः- धर्मेन्द्र दनगाया पिता उमरावसिंह उम्र 38 साल निवासी ग्राम भिडोरा खुर्द थाना सादलपुर जिला धार

सराहनीय कार्य : – निरीक्षक उमराव सिंह , उनि राहुल पाटीदार , उनि अभिषेक सेंगर , आर . श्याम बिहारी शर्मा , राहुल धमनिया का सराहनीय योगदान रहा ।

288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *