• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

देवास इंदौर बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट का आयोजन 12 से 16 मार्च के बीच

ByM. Farid

Mar 5, 2022

शंकरगढ़ पहाड़ी पर आयोजित होगा एडवेंचर फेस्ट
देवास। देवास इंदौर बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट का आयोजन 12 से 16 मार्च तक होगा। आयोजन को लेकर कलेक्टर एवं प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला एवं आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान एडवेंचर फेस्ट को लेकर की जा रही तैयारी में दिए गए पूर्व के दिशा निर्देश अनुसार किए जा रहे कार्यों की प्रगति को देखा, साथ ही जिन जगह पर और सुधार होना था उन जगहों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश जारी किए। कार्य को अति शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कहा। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया देवास शहर एवं देवास से आसपास लगे शहरों से बड़ी तादाद में पूर्व में किए गए एडवेंचर में काफी तादाद में नागरिकगण आए थे। देवास शहर को एक बार फिर एडवेंचर फेस्ट मैं एक बड़े रूप में मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। एडवेंचर फेस्ट मैं पैरासेलिंग, जीप सफारी, जिपलाइन, रॉक क्लाइंबिंग, आर्चरी, टारगेट शूटिंग, पेडल बोट, स्पीड बोट, रोलर बॉल बनाना, राइड नाइट कैंपिंग जैसी गतिविधि के आयोजन के साथ आने वाले आम नागरिकों परिवारों बच्चों के लिए फूड झोन, किड्स झोन, झूले एवं फैमिली सर्कल के हिसाब से छोटा मेला बाजार भी लगेगा, बच्चों के पसंद के खिलौने, खेल सामग्री, शॉपिंग, झूले तथा स्वादिष्ट व्यंजन के साथ चाट चौपाटी जैसी व्यवस्था भी स्थापित होगी। जहां फूड जोन होगा, मनोरंजन के लिए गीत संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिकल नाइट एवं डांस के साथ विभिन्न खेलों की जगह चिन्हित की गई। बच्चों को मनोरंजन के लिए ऊंट घोड़े हाथी की सवारी भी करने को मिलेगी। पहाड़ी पर आने एवं जाने की रोड व्यवस्था पृथक पृथक करने तथा रोड चौड़ीकरण पूर्व में की जा चुकी है उसका सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बिजली एवं पानी की समुचित व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य किए जाने हेतु कहा गया। डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर पी.एन.मिश्रा ने पहाड़ी पर फॉरेस्ट विभाग के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों को भी पूर्ण किए जाने हेतु संबंधित फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

425

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *