• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।प्रधान जिला न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

ByM. Farid

Mar 9, 2022

1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08.03.2022 को श्री प्रभात कुमार मिश्रा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के निर्देशन में महिलाओं के लिए एडीआर सेंटर भवन जिला न्यायालय परिसर देवास में कोविड-19 की गाईडलाइन का पालन करते हुए विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना आकांक्षा शुक्ला, आरती अवधिया, रोमियो धाकड़े एवं अंजली गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा तैयार किए गए ’’कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण’’ विषयक पोस्टर का जिला न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा द्वारा विमोचन किया गया। उक्त पोस्टर देवास के समस्त कार्यालयों में लगवाए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि- महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनना चाहिए। वर्तमान में विधि के क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर श्रीमती सविता मेश्राम, श्रीमती आशा शाक्यवार एवं श्रीमती रेणु महाजन ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
इस अवसर पर जिला श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क सहायता सलाह योजना, महिलाओं के कानूनी अधिकार घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, भरण-पोषण अधिनियम, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा एसिड हमले से पीड़ितों को विधिक सेवा योजना 2016, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के साथ-साथ नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रीमती सविता सिंह प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय ने अपने उद्बोधन में पारिवारिक मामलों संबंधी कानूनों के बारे में जानकारी दी। श्रीमती कृष्णा परस्ते तृतीय जिला न्यायाधीश ने अपने वक्तव्य में सीता माता, महारानी अहिल्याबाई होल्कर, इंदिरा गांधी, लता मंगेशकर के जीवन का उदाहरण देकर महिलाओं को सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं का न्यायिक अधिकारीगण द्वारा पौधे भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सविता सिंह प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश, श्रीमती कृष्णा परस्ते तृतीय जिला न्यायाधीश, श्री विष्णु कुमार सोनी पंचम जिला न्यायाधीश, श्री नीरज शर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश, डॉ. महजबीन खान चतुर्थ जिला न्यायाधीश, श्रीमती सोनल पटेल द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्री शिव कुमार कौशल मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, जिला रजिस्ट्रार श्रीमती ज्योति डोंगरे शर्मा, श्रीमती विनीता गुप्ता श्रम न्यायाधीश एवं न्यायाधीशगण सुश्री रेखा पाराशर, श्री देवांश अग्रवाल, श्री अब्दुल अजहर अंसारी, सुश्री दिव्या रामटेके, श्रीमती श्वेता अग्रवाल महिला कर्मचारीगण एवं महिला अभिभाषकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नेहा परस्ते प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड द्वारा किया गया। आभार श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा व्यक्त किया गया।

2. जिला जेल का निरीक्षण एवं शिविर आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08.03.2022 को श्री प्रभात कुमार मिश्रा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा जिला जेल देवास में महिलाओं बंदियों हेतु कोविड-19 की गाईडलाइन का पालन करते हुए विधिक जागरूकता शिविर एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त शिविर में श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क सहायता सलाह योजना, परिजनों से मुलाकात, जमानत एवं पैरोल, महिलाओं के कानूनी अधिकार की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। जेल निरीक्षण के दौरान जेल में निरुद्ध महिला बंदियों से उनकी आवश्यकताओं एवं अन्य समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। महिला बंदियों को उनके साथ रह रहे बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

128

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *