• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

28-29 मार्च की देशव्यापी आम हड़ताल को शानदार ढंग से सफल करने के संकल्प के साथ सिटी ट्रेड यूनियन काऊंसिल, देवास ने किया कन्वेंशन

ByM. Farid

Mar 14, 2022

*सिटी ट्रेड यूनियन काऊंसिल , देवास (म.प्र.)*
——————————————-
*28-29 मार्च की देशव्यापी आम हड़ताल को शानदार ढंग से सफल करने के संकल्प के साथ सिटी ट्रेड यूनियन काऊंसिल, देवास ने किया कन्वेंशन

 

श्रमिक विरोधी विनाशकारी चार श्रमिक संहिता, रेल,बैंक, बीमा,प्रतिरक्षा सहित सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण और सरकार की कर्मचारी, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 28-29 मार्च को देशव्यापी आम हड़ताल आयोजित की जा रही है| देवास में इस हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से आज सिटी ट्रेड यूनियन काऊंसिल, देवास ने कन्वेंशन आयोजित किया| कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रेड यूनियन काऊंसिल देवास के संयोजक कॉ मोहन जोशी ने स्वागत भाषण रखा| कन्वेंशन के मुख्य वक्ता इंदौर से आये IEU के महामंत्री कॉ अजीत केतकर जी रहे व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर से आये AIUTUC के प्रदेश अध्यक्ष कॉं राम अवतार शर्मा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता IEU इंदौर मंडल के अध्यक्ष कॉ अनिल सुरड़वड़े ने की| कन्वेंशन को AIUTUC से एड. राजुल श्रीवास्तव,| IEU इंदौर मंडल के उपाध्यक्ष किशोर ठाकुर,|LIC युनियन उज्जैन से प्रशांत सोहले, LIC युनियन उज्जैन से प्रकाश बांगर, LIC युनियन उज्जैन से अनिल कुरैल, बैंक युनियन से नरेन्द्र पिसाल, LIC युनियन से शुभम, कुलदीप क्षोत्रिय, कन्नौद से सुभाष चौधरी, जानकीलाल मोदी, जगदीश पिंडलाया जी ने इंटक से लाखनसिंह, एजेंट एसोसिएशन से मनोज पंवार, भी सम्बोधित किया| कार्यक्रम का संचालन मोरसिंह राजपूत ने किया व आभार वाणी जाधव ने माना|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *