• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

देवास आई भोपाल वक़्फ़ बोर्ड की लीगल टीम।हो सकती है वक़्फ़ संपत्ति कब्जेधारियों को 6 माह की सज़ा

ByM. Farid

Mar 21, 2022

भोपाल वक्फ बोर्ड की लीगल टीम जिसमें एडवोकेट अंसार उल हक ,असिस्टेंट रेहान खान,लीगल इंचार्ज रिजवान खान, ऑडिटर नूरुद्दीन खान उज्जैन जाते समय देवास वक्फ कमेटी अध्यक्ष शाहिद मोदी एवं अन्य वक़्फ़ कमेटियों के मुतावल्लियों से मुलाकात कर देवास में वक़्फ़ संपत्तियों के बारे में जानकारी ली।वक़्फ़ बोर्ड के एडवोकेट अंसार उल हक साहब ने बताया कि वक्फ संपत्तियों पर जिन्होंने भी अवैध कब्जा कर रखा है उन कब्जाधारियों एवं अतिक्रमणकारियों पर भोपाल वक़्फ़ बोर्ड सख्त कार्रवाई करने वाला है जिसमें 6 महीने तक की सजा का प्रावधान है सज़ा के साथ बरसों से वक़्फ़ सम्पत्तियों का जो बक़ाया कब्जेधारियों पर है वो भी उनसे सख्ती से वसूला जाएगा
गौरतलब है कि वक़्फ़ बोर्ड भोपाल प्रशासक “दिलीप यादव’ एवं CEO “हसरूद्दीन शेख’ के नेतृत्व में वक़्फ़ बोर्ड अपनी  संपत्तियों को लेकर बहुत ही ज्यादा सचेत है और वक्फ संपत्तियों को अतिक्रमणकारियों से आजाद कराने के लिए प्रतिबद्ध है
देवास में लीगल टीम के साथ बैठक में देवास जिला वक़्फ़ कमेटी अध्यक्ष शाहिद मोदी,देवास ज़िला वक़्फ़ कमेटी सचीव  एडवोकेट साईंम हाशमी,काली मस्जिद कमेटी अध्यक्ष फरीद हनीफ कुरेशी,लोटन शाह कमेटी अध्यक्ष अज़ीज़ खां उर्फ (भाया जी) नायता जमातखाना कमेटी अध्यक्ष इम्तियाज शेख भल्लू ,एडवोकेट जावेद अब्बासी, फरीद शेख आदि मौजूद  थे।

914

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *