• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

रंगपंचमी पर खूब उड़े रंग-गुलाल नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान

ByM. Farid

Mar 22, 2022

रंगपंचमी पर खूब उड़े रंग-गुलाल
नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान
सफाई मित्रों ने झाड़ू से की सफाई तो स्वीपिंग मशीन का भी हुआ उपयोग
कुछ ही देर में साफ नजर आने लगी सड़कें
देवास। रंगपंचमी पर सुबह से ही शहर की सड़कों व गली-मोहल्लों में खूब रंग-गुलाल उड़े। परंपरागत निकली गेर से सड़कों पर रंग ही रंग और गुलाल नजर आने लगा। ऐसे में शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए नगर निगम के सफाई मित्रों ने भी अपनी पूरी सजगता दिखाई और सफाई कार्य में तल्लीनता से जुटे रहे। कुछ ही देर में शहर की सड़कें साफ नजर आने लगी।
कोरोना का प्रकाेप लगभग खत्म होते ही शहरवासियों ने उत्साह के साथ रंगपंचमी मनाई। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामना दी। शहर के प्रमुख मार्गों से गेर निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। गेर में सूखे रंग भी खूब उड़ाए गए। जहां से गेर निकली, वहां सड़कें गुलाल व रंगों से पट गई। गेर निकलते ही नगर निगम के सफाई मित्र सफाई के लिए सक्रिय हो गए। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंगपंचमी पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इसमें सफाई मित्रों ने झाड़ू लगाकर सफाई की। इसके अलावा स्वीपिंग मशीन से भी सड़कों की सफाई करवाई गई। रंग-गुलाल के पैकेट, वस्त्र आदि सड़कों पर से हटाए गए। रंगपंचमी की छुट्टी पर भी शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने पर आम नागरिकों ने नगर निगम की सराहना की।

269

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *