• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास के पत्रकार श्री राजेश पवार के आकस्मिक निधन पर उनकी पत्‍नी को 51 हजार रूपये की दी सहायता

ByM. Farid

Mar 24, 2022

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास के पत्रकार श्री राजेश पवार के आकस्मिक निधन पर उनकी पत्‍नी को 51 हजार रूपये की दी सहायता
……………
देवास 24 मार्च 2022/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने देवास के पत्रकार श्री राजेश पवार के आकस्मिक निधन पर उनकी पत्‍नी श्रीमती आरती पवार को भारतीय रेडक्रास सोसायटी के माध्‍यम से 51 हजार रूपये की सहायता दी। जिला जनसम्‍पर्क अधिकारी श्री आनंद मोहन गुप्‍ता, प्रेस क्‍लब अध्‍यक्ष श्री अतुल बागलीकर एवं प्रेस क्‍लब संरक्षक श्री विनोद जैन ने पत्रकार श्री पवार की पत्‍नी श्रीमती आरती पवार को चेक घर जाकर सौंपा। इस दौरान अन्‍य पत्रकार साथी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने देवास के पत्रकार श्री पवार के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह गहन दुख सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उल्‍लेखनीय है श्री पवार देवास में समर्पित भाव से पत्रकारिता करते थे। श्री पवार खबरो के मामले में हमेशा एक्टिव रहते थे। वे सबसे पहले खबरों को प्रसारित करने में माहिर थे। श्री पवार के आ‍कस्मिक निधन से देवास में पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *