एस.यू.सी.आई(कम्युनिस्ट ) 28-29 मार्च 2022 की अखिल भारतीय आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया
*एस.यू.सी.आई(कम्युनिस्ट )* के केंद्रीय कमिटी सदस्य एवं म.प्र राज्य सचिव *कॉम प्रताप सामल* ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि,
आगामी 28-29 मार्च को *ए.आई.यू. टी.यू. सी* समेत देश के 10 बड़े ट्रेड यूनियन व कर्मचारी संगठनों द्वारा सरकार की तमाम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया गया है।
यह आम हड़ताल एक ऐसे समय पर बुलाई गई है, जब सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते खाने पीने की वस्तुओं सहित तमाम उत्पादों और सेवाओं में महंगाई भयंकर रूप से बढ़ रही है,और भयावह बेरोजगारी से देश की आम जनता त्रस्त है।
खाने-पीने की आवश्यक वस्तुएं- दवाएं, बिजली बिल, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस को महंगे से महंगा कर दिया गया है ।आम जनता को बहुत हद तक सस्ती सेवाएं व रोजगार देने वाले तमाम सार्वजनिक उपक्रमों जैसे रेल्वे, बैंक, बीमा, भेल, गेल, आयुध कारखाने, बीपीसीएल आदि के निजीकरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया। मजदूरों के अथक संघर्ष से हासिल 44 श्रम कानूनों को मालिकों के पक्ष में चार संहिता के रुप में लागू कर दिया गया है। जिनके तहत मजदूरों के 8 घंटे काम के अधिकार को 12 घंटे कर दिया गया, उनको यूनियन बनाने, हड़ताल करने अपनी हक की बात कहने का अधिकार लगभग खत्म कर दिए गये।
हमारी पार्टी एस.यू.सी.आई(कम्युनिस्ट ) द्वारा इस हड़ताल के समर्थन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में ज़मीनी स्तर पर प्रचार अभियान चलाया गया है।
आज हम पुनः प्रदेश के मजदूर किसानों छात्र नौजवानों महिलाओं कर्मचारियों व तमाम मेहनतकश तबके व्यापारी बंधुओं, से इस हड़ताल में शामिल होकर इसे शानदार ढंग से सफल बनाने की अपील करते हैं, ताकि संगठित जनआंदोलन के माध्यम से सरकार को इन जनविरोधी नीतियों को वापिस लेने के लिए मज़बूर किया जा सके ।
उमप्रसाद
कार्यालय सचिव-एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ,मध्यप्रदेश
28, अशोकनगर पुल बोगदा भोपाल।
