• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

देवास पुलिस की बड़ी कामयाबी,चोरी गए दस लाख क़ीमत के 54 मोबाइल ज़ब्त कर मालिको को लौटाए

ByM. Farid

Apr 4, 2022

देवास पुलिस सायबर सेल द्वारा आम जनता के गुमे हुए मोबाईल खोजे गए । पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा मोबाईल धारकों को सुपुर्द किए गए मोबाईल । सायबर सेल द्वारा खोजे गये 54 मोबाईल कुल कीमती लगभग 10,00,000 रुपये सायबर सेल की कड़ी मेहनत व लगन से लोगों को उनके गुम गए मोबाईल लौटाए गए ।

संक्षिप्त विवरण : – जिले में गुम हुए मोबाईलों की शिकायत प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक देवास डॉ.शिव दयाल सिहं द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया । सायबर सैल प्रभारी व टीम को गुमे हुए मोबाईल की खोज करने हेतु लगाया गया । सामान्यतः जब भी किसी फरियादी का मोबाईल कही गिर जाता है तो नियमानुसार मोबाइल गुम होने वाले स्थान के नजदीकी पुलिस थाने में अथवा सीधे सायबर सैल में गुम मोबाईलो के बिल सहित आवेदन प्रस्तुत करता है । जिले में सायबर सैल द्वारा सभी आवेदन पत्र एकत्र कर गुमें हुए मोबाईलों की तकनीकी उपकरणों से ट्रेसिंग की जाती है । इस प्रकार सायबर सैल व थाने के बल द्वारा सक्रियता दिखाते हुए गुमे हुए 54 मोबाईल फोन ट्रेस किये गए हैं । जिनकी कुल कीमत लगभग 10,00,000 / – लाख रुपये है ।

पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा कन्ट्रोल रूम पर मोबाईल धारकों को उनके गुमें हुए मोबाईल देकर मायूस चहरों पर फिर से मुस्कान लायी है । इस प्रकार के कार्य से आम जनता के प्रति पुलिस पर भरोसा और बढ़ जाता है । इससे पूर्व भी आई.टी सैल द्वारा जनता के गुम मोबाईल को खोजकर मोबाइल धारकों कुल 54 मोबाईल दिए जा चुके है ।

सराहनीय योगदान : – प्र . आर . सचिन चौहान , प्र . आर . गीतिका कानूनगो , आरक्षक शिवप्रताप सिहं सेंगर , आरक्षक विकास राजावत थाना सोनकच्छ , आरक्षक सुरेश शर्मा थाना टोकखुर्द , आरक्षक विकास पटेल थाना पीपलरवां , प्रआर संतोष जावरिया थाना हाटपीपल्या आरक्षक रमन मिश्रा थाना हाटपीपल्या , धर्मेन्द्र राजपूत थाना बागली की सराहनीय भूमिका रही ।

337

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *