• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

“वाकिफ़ ख़बर की ख़बर” का असर आवारा श्वानों की नियमित होगी नसबंदी

ByM. Farid

Apr 6, 2022

Video देखनें के लिए youtube टच करें

 

आवारा श्वानों की नियमित होगी नसबंदी
पशुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाएंगे प्याऊ
पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में नगर निगम आयुक्त ने दिए निर्देश

कुछ समय पहले ही वाकिफ़ ख़बर ने इस ख़बर को प्रमुखता से उठाया था।इसी का संज्ञान लेते हुए नगर निगम के सभाकक्ष में सोमवार को पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त विशालसिंह चौहान ने की। बैठक में आवारा श्वानों की नसबंदी करने, पशुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाने सहित अन्य निर्देश दिए।
आयुक्त श्री चौहान ने मुख्य रूप से सीएम हेल्पलाइन में पशुओं से संबंधित आने वाली शिकायतों के प्रभावी निराकरण के निर्देश संबंधितों को दिए। शहर में आवारा श्वानों की आबादी पर नियंत्रण के लिए सुचारू रूप से नसंबदी के निर्देश भी आयुक्त ने दिए। वर्ष में नियमित रूप से श्वानों को एंटी रैबिज इंजेक्शन बड़े स्तर पर लगाने के लिए भी कहा गया। आयुक्त श्री चौहान ने श्वानों की नसबंदी के लिए नया केंद्र बनाने, मृत श्वानों तथा अन्य पशुओं को सीएनजी चलित इन्सीरिनेटर में डिस्पोजल करने के निर्देश दिए। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए श्वानों तथा अन्य पशुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाने के निर्देश भी आयुक्त श्री चौहान ने दिए। बैठक में उपसंचालक पशुपालन विभाग, समाजसेवी रूपा पटवर्धन, राधासुमन श्रीवास्तव, डॉ. पवन माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *