• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

मस्जिदों में लगना चाहिए cctv कैमरे-सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एहतेशाम हाशमी

ByM. Farid

Apr 12, 2022
सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट एहतेशाम हाशमी

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एहतिशाम हाशमी नें वाकिफ़ खबर से बात करते हुए मध्यप्रदेश में खरगोन जिले में हुई घटना को लेकर प्रदेश की सभी मस्जिद कमेटियों को जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी खरगोन में हुई घटना को लेकर वाकिफ़ ख़बर संवाददाता से बात करते हुए एहतेशाम हाशमी ने किसी भी धर्म की रैली को पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से मॉनिटरिंग करने को कहा ताकि विवाद की स्तिथि में सही मुजरिम पकड़ा जा सके जिस पर वाकिफ़ ख़बर संवाददाता ने उनसे सवाल किया की अगर ड्रोन कैमरे से मुजरिम पकड़ में आ सकते हैं तो फिर मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगवाए जा रहें हैं जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह बहुत पहले ही इस तरह की अपील कर चुके हैं और आजकल मस्जिदों में महंगे एयर कंडीशनर लगाए जा रहे हैं । सीसीटीवी कैमरा तो बहुत मामूली सी चीजें लेकिन किसी भी विवाद की स्थिति में सीसीटीवी कैमरे द्वारा उपलब्ध कराई गई वीडियो द्वारा मुजरिमों को पकड़ना बहुत ही आसान हो जाता है गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से निकलने वाली धार्मिक रैलियां जब भी मस्जिदों के पास से निकलती है तो पत्थरबाजी की घटना कहीं ना कहीं हो जाती है।और देश का शांतिप्रिय हिन्दू और मुस्लिम समाज समझ भी नहीं पाता कि आखिर वो कौन है जो मस्जिदों के पास आकर माहौल को ख़राब कर देता है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र भी कह चुके हैं की इसमें स्लीपर सेल जैसे किसी बाहरी तत्वों का हाथ है।ऐसे में अगर मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरा लगा हो तो यह समझना आसान हो जाएगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के मुताबिक अगर खरगोन की मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो असली गुनाहगारों तक पहुँचना आसान होता।

461

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *