24 अप्रैल 2022 को SUCI कम्युनिस्ट पार्टी के 75 वे स्थापना दिवस के अवसर
पर भोपाल में प्रदेश स्तरीय जनसभा का आयोजन किया जाएगा । SUCI कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना आजादी के बाद सन् 1948 को आजादी आंदोलन मे शामिल हुए क्रांतिकारी शिबदास घोष द्वारा कलकता मे की गई।क्योकि उनका मानना था कि देश की आजादी महज सत्ता का हस्तांतरण है देश अंग्रेजों से छूटकर देश के पूंजीपति वर्ग के हाथों में पहुंच गई है अर्थात आम आदमी के लिए आजादी की एक और लड़ाई ही आवश्यकता है देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी ,पेट्रोल डीजल रसोई गैस के बढ़ते दाम,नई शराब नीति के विरोध में यह जनसभा की जा रही है । जिस की तैयारी के हेतु प्रदेश भर में suci कम्युनिस्ट के कार्यकर्ता महंगाई बेरोजगारी नई शराब नीति के विरोध में वालराइटिंग, पोस्टरिंग व पर्चा वितरित कर जनसभा के लिए शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
इसी क्रम में देवास में भी महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ वालराइटिंग की गई।देवास वॉल राइटिंग, मे साथी विनोद, विजय, रोहित राठौर, अर्जुन, पूर्णिमा, अब्दुल व अन्य सदस्य शामिल रहे।
24 अप्रैल 2022 को SUCI कम्युनिस्ट पार्टी के 75 वे स्थापना दिवस के अवसर पर देवास में की गई wall painting
182
