मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के खरगोन में हुई घटना पर जिस तरह से सरकार और प्रशासन ने कार्रवाई की है , उसे लेकर नीमच में विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को आतंकवादी कहने पर 11 नामजद और 200 अन्य लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है .मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को आतंकवादी कहने वाले रसूल पठान समेत 200 लोगों पर स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है . विरोध प्रदर्शन कर रहे ये सभी लोग सरकार , गृह मंत्री और मुख्यमंत्री पर पक्षपात का आरोप लगा रहे थे .खरगोन मामले में एक ज्ञापन देने के लिए ये लोग एसपी ऑफिस पहुंचे थे . जिले में एहतियातन धारा 144 लगाई गई थी . प्रदर्शनकारियों ने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए वहां पर जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया . और उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनका ज्ञापन तो ले लिया लेकिन साथ ही बयानबाजी करने के मामले में 188 IPC के तहत एफआईआर दर्ज कर दी. कानून के विशेषज्ञों से राय लेने के बाद धाराएं और भी बढ़ाई जा सकती है
