• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

खरगोन हिंसा में लापता इब्रीस खान के बरामद शव को लेकर मुख्य सचिव से विधायक आरिफ मसूद के साथ मिलकर प्रदेश के उलेमाओ ने सोपा ज्ञापन

ByM. Farid

Apr 18, 2022

मुख्य सचिव से विधायक आरिफ मसूद के साथ मिलकर प्रदेश के उलेमाओ ने ज्ञापन सोपा

खरगोन हिंसा में लापता इब्रीस खान का शव आज बरामद हुआ उसके शव का पीएम विडियो ग्राफी कर किया जाए और दोषी लोगों पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए

ज्ञापन
प्रति,
मुख्य सचिव महोदय,
मध्यप्रदेश शासन
महोदय,
हम आपका ध्यान इस पत्र के माध्यम से मध्यप्रदेश के खरगोन जिले एवं आसपास के अन्य जिलों में हाल ही में घटित घटना के कुछ मुख्य बिन्दूओं की ओर दिलाना चाहते हैं।

1. एक व्यक्ति जो पूवे से ही न्यायिक अभिरक्षा में है उन पर पत्थरबाजी का आरोप लगाकर उनके घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया है।
2. निर्दाेष लगभग 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया उनमें से कईंयों कि हड्डी फ्रेक्चर हैं। वह घटना के 4-5 दिन बाद जेलों में भेजे गए हैं यह भी पता लगाना होगा की उनकी हड्डी में फ्रेक्चर कैसे आए यदि दंगाईयों ने तोड़ी हैं तो दंगाईयों के विरूद्ध कार्यवाही हो और उनके तत्काल मेडिकल कराए जाएं अगर पुलिस के द्वारा मारपीट से उनकी हड्डीयों में फ्रेक्चर आए हैं तो पुलिस के विरूद्ध कार्यवाही की जाए।
3. इसी तरह उपद्रव के दौरान जो मुसलमानों के मकान जलाए गए हैं उन उपद्रवीयों के फोटोग्राफ मौजूद हैं उन्होने नारे लगाते हुए झण्डा फैराते हुए पत्थर मारते हुए घरों और दुकानों में आग लगाई है उनको चिन्हित किया जाकर सख्त से सख्त कार्यवाही और जिन के मकान जलें हैं उनको मुआवजा दिया जाए।
4. इस घटना के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ असमाजिक तत्व मुसलमानों को सामान नहीं बेचने के मैसेज चला रहे हैं उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाए क्यों कि कर्फ्यू में चंद घंटों की ही ढील मिल रही है यदि ऐसी परिस्थिति निर्मित होगी तो यह बहुत ही विस्फोटक स्थिति है।
5. इसी तरह एक व्यक्ति जो कि घटना के समय ट्रक लेकर महाराष्ट्र गए हुए थे तथा कईं वर्षों पूर्व मर चुके व्यक्ति का नाम भी पुलिस ने दंगाईयों के विरूद्ध की गई एफआइआर में आरोपियों के साथ जोड़ दिया है। इससे पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही पर स्वतः ही प्रश्न चिन्ह लगता है ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस ने राजनैतिक दबाव के चलते नेताओं से प्राप्त सूची के आधार पर एफआइआर में नाम लिख दिए हैं ना कि घटना के वास्तविक आरोपियों की पहचान कर नाम लिखे गए हैं।
6. एक तरफ़ खरगोन की घटना में एक अल्पसंख्यक परिवार के लड़के को गोली लगने पर वह जिन आरोपियों का नाम बता रहा है पुलिस उनके नाम ना लिखकर अन्य लोगों के नाम लिख रही है।
7. दो दिन पूर्व उपद्रवीयों द्वारा एक फेक्ट्री को आग लगा दी गई और जब फरियादी द्वारा थाने में रिपोर्ट लिखाई जा रही थी तो पुलिस द्वारा शार्ट सक्रिट का बोल कर एफआइआर दर्ज नहीं की गई।

हमारा मानना है कि अभी भी स्थानीय प्रशासन, वरिष्ठ अधिकारीयों को घटना की वास्तविकता से अवगत नहीं करा रहा है बल्कि एक राजनैतिक पार्टी के दबाव में लगातार निर्दाेष परिवारों के मकानों पर शासन द्वारा बुलडोजर चलाए जा रहे हैं, वैसे भी बिना किसी पूर्व सूचना/नोटिस के किसी के घर पर बुलडोजर चलाना कहॉ तक न्यायोचित है यह हमारी समझ से परे है जिस तरह खरगोन की घटना के बाद से प्रशासन एक तरफा कार्यवाही करा रहा है उससे लगता है कि मध्यप्रदेश के शासन प्रशासन पर बैठे हुए अधिकारीयों का माननीय न्यायालयों से भरोसा उठ गया है इसीलिए शायद वह न्यायालयों के फैसले के आने का इंतेज़ार नहीं कर रहे हैं।

अतः मेरा आपसे आग्रह है कि शांति समिति की बैठक की जाकर जल्द कर्फ्यू बहाली के प्रयास किये जाएं ताकि आमजन रोजमर्रा के ज़रूरतों का सामन ले सके, उपरोक्त सभी बिन्दूओं की जॉच के लिए एक हाई पावर कमेटी गठित कर स्वयं की निगरानी में जॉच कराएं एवं तत्काल निर्दाेषों पर की जा रही कार्यवाही को रोकें तथा उनको मुआवजा दिया जाए।

धन्यवाद,

(आरिफ मसूद)
(मुफ्ती जुनैद फलाही) इंदौर
(मुफ्ती मो. रफ़ीक़ क़ासमी) खरगोन
(मुफ्ती अली क़दर हुसैनी) भोपाल
(क़ाज़ी अज़मत शाह मक्की) भोपाल
(अल्ताफ़ आज़ाद) खरगोन
(हाफ़िज़ मो. चॉद खान सिराजी) खरगोन
(क़ाज़ी रमज़ान नदवी) कन्नौद
(क़ाज़ी मो. शहरयार) आष्टा
(अब्दुल नफीस) भोपाल

187

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *