• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

खुशियों की दास्तां:-अब मेरी पढ़ाई और सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है क्योंकि मेरे मामा हैं मुख्यमंत्री-लाड़ली लक्ष्मी कामाक्षी

ByM. Farid

Apr 19, 2022

खुशियों की दास्तां
अब मेरी पढ़ाई और सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है क्योंकि मेरे मामा हैं मुख्यमंत्री-लाड़ली लक्ष्मी कामाक्षी

———-
लाड़ली लक्ष्मी योजना से मुझे मिलेंगे कई लाभ, योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री जी का हृदय धन्यवाद- बालिका कामाक्षी
———-
संगीत और डांस में भी है रूचि, प्रतिदिन की करती है अभ्यास संगीत का
————
देवास 19 अप्रैल 2022/ जब मेरा जन्म हुआ उसी दिन में लखपति बन गई। यह सब हमारे मुख्यमंत्री शिवराज मामा के कारण हुआ है। उन्होंने हम बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। इस योजना के माध्यम से बेटियां पढ़ेगी और आगे भी बढ़ेगी। अब मेरे पापाजी और मम्मी को मेरी पढ़ाई और सुरक्षा की कोई चिंता नहीं करना पड़ेगी क्योंकि हमारे मामा प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उक्त बातें लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने पर लाड़ली कामाक्षी कारपेंटर निवासी भौंरासा ने कही। कामाक्षी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को योजना के संचालन के लिए अपनी और अपने परिवार की ओर से हृदय से धन्यवाद दे रही है।
बालिका कामाक्षी कारपेंटर ने बताया कि मेरा जन्म 19 अक्टूबर 2011 को हुआ, उस दिन मैं लखपति बन गई आज में कक्षा 7 में आ गई हूं। उन्होंने बताया कि बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीयन करवाया कराया गया था। लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत उन्हें कक्षा छठी मैं प्रवेश पर 2000 रुपए कक्षा 9वी में प्रवेश पर 4000 रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त होंगे तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश पर 6000 रुपए छात्रवृत्ति स्वरूप प्रदान की जाएगी। इस राशि से उन्हें की पढ़ाई में सुविधा मिलेगी। अंतिम भुगतान रूपये 01 लाख बालिका की आयु 21 वर्ष होने पर तथा कक्षा 12 वीं परीक्षा में सम्मिलित होने पर भुगतान की जावेगी, किन्तु शर्त यह होगी कि बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु के पूर्व न हुआ हो।
संगीत और डांस में भी है रूचि
बालिका कामाक्षी ने बताया कि वे संगीत और नृत्य में रूचि है। संगीत के लिए सिंथेसाइजर की प्रतिदिन अभ्यास करती है तथा स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर डांस में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

118

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *