• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

ज़िला अस्पताल से गुम हुई 3 दिन की बच्ची का पता देने वाले के लिए देवास एसपी ने रखा 10000₹ का इनाम

ByM. Farid

Apr 26, 2022

देवास में पिछले 5 दिनों से महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय से एक बच्ची के गुम होने का मामला अभी तक सुलझा नहीं है।इसे लेकर देवास पुलिस काफी प्रयास कर रही है लेकिन फिर भी बच्ची के गुम होने का मामला एक अबूझ पहेली की तरह देवास जिला प्रशासन के सामने खड़ा हैं। इसमें संज्ञान लेने वाली बात यह भी है 3 दिन की बच्ची अस्पताल से अपने आप कहीं गुम नहीं हो सकती इसलिए इस बात का भी पूरा अंदेशा है के बच्ची की चोरी की गई है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी इसे लेकर काफी आंदोलित है और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी नें इसी मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को एक पत्र भी लिखा है।

इसे लेकर अपनी जांच का दायरा और बढ़ाते हुए देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने एक एसआईटी का गठन किया है और बच्ची को लेकर किसी भी तरह का सुराग देने वाले को10000₹   का इनाम की घोषणा भी देवास एसपी डॉक्टर शिवदयाल सिंह द्वारा की गई है।

279

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *