• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

देवास नगर निगम ने बावडिया पटेल नगर स्तिथ मकानों पर लगाऐ गए नल कनेक्शनो को काटने का दिया नोटिस

ByM. Farid

Apr 26, 2022

प्रति , श्रीमान कलेक्टर महोदय , जिला देवास ( म 0 प्र 0 ) विषय : – नगर बावडिया पटेल नगर स्थित निजी रजिस्टर्ड भुमि पर निर्मित मकानो पर लगाऐ गए नल कनेक्शनो को नगर पालिक निगम देवास व्दारा अब अवैध बताकर सुचना – पत्र जारी कर कनेक्शनो को विच्छेदित करने के संबंध मे । प्रार्थी : – पटेल नगर बावडिया के रहवासीगण वार्ड क्रमांक -18 तहसील व जिला देवास म.प्र .. प्रतिप्रार्थी – निश्चित पटेल , पता – मेढकी रोड , देवास म.प्र . माननीय महोदय , उपरोक्त विषय में श्रीमान जी से निवेदन है कि 1 यह कि , हम प्रार्थीगण पटेल नगर बावडिया , तहसील व जिला देवास म.प्र . के निवासी होकर सभी गरीब परिवार के सदस्य है एंव कॉलोनी में अधिक्तम गरीब एवं अनुसूचित जाति के व्यक्ति निवासरत है । चूंकि हमारे व्दारा हमारे निजी मकानो की भुमि को विधिवत रजिस्टर्ड बिकीखत अनुसार कय कर मकान निर्माण करवाऐ गए है । व इन्ही मकानो पर हमारे व्दारा नगर पालिक निगम देवास में अनुबंध के आधार पर निश्चित राशि जमा कर नल सयोजन प्राप्त किए जाकर नलो को उपयोग वर्षों से करते आ रहे है । लेकिन गत महिनो पुर्व प्रतिप्रार्थी ने उक्त भुमि को अपना बताकर न्यायालय में प्रकरण प्रचलित किया गया है । चूंकि सदर भुमि का मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधिन है । इस कारण प्रश्नाधिन भुमि पर बगैर न्यायालय के आदेश के बिना कोई भी गतिविधी पेदा नही की जा सकती है लेकिन प्रतिप्रार्थी निरंतर कॉलोनी में आकर अशान्ती का माहोल पेदा कर रहा है साथ ही महिलाओ के साथ अभ्रद्धता का व्यवहार करता है जिसके चलते कई महिलाओ व्दारा पूर्व में पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है । लेकिन फिर भी प्रतिप्रार्थी अपनी अवैध गतिविधी पर रोक नही लगा रहा है एवं कॉलोनी होने वाले विकासो पर रोक लगाता रहता है । इसी प्रकार हाल में नगर पालिका व्दारा हम कॉलोनीवासीयो को सुचना – पत्र जारी कर हमारे वर्षो पुराने नल सयोजनो को विच्छेदित करना चाहते है । जबकि उक्त कनेक्शन इसी पालिका व्दारा हमारे रजिस्टर्ड बिक्री पंजीयन के आधार पर संपत्तिकर जमा कर दिए गए थे एवं आज प्रतिप्रार्थी के कहने पर हमारे नलो को अवैध बताया जा रहा है जबकि हम अपने मकानो का संपत्तिकर , बिजली बिल , नलकर आदि भुगतान करते आ रहे है एवं कॉलोनी विकसित है लेकिन इसी कॉलोनी को बर्बाद करने एवं आम जनता को परेशान करने के कारण प्रतिप्रार्थी के कहने पर हमें नगर पालिक व्दारा प्रताडित किया जा रहा है । अतः श्रीमान जी से निवेदन है सदर भुमि का जब तक न्यायालय से उचित निर्णय नहीं हो जाता है तब तक इस कॉलोनी में प्रतिप्रार्थी के आने जाने पर रोक लगाकर पुलिस कार्यवाही की जावे साथ ही जो सुख सुविधा हम वर्षो स ले रहे है उसे उसी अवस्थ में रहने दिया जाकर नगर पालिक निगम देवास व्दारा जारी नल विच्छेदित करने का सुचना – पत्रो को निरस्त किया जावे ।

114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *