संत शिरोमणि सेन महाराज से यही प्रार्थना करते हैं कि गुम। हुईं बच्ची शीघ्र मिली जाय, शहर कांग्रेस ने किया संत शिरोमणि सेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण।। देवास = सहज सरल संत जिन की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान ने उनके लिए वह काम किया जो काम उन्हें करना था ऐसी पुण्यात्मा जो ईश्वर के इतने करीब होने के बावजूद जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानव कल्याण के लिए लगा दिया ऐसे संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं और उनसे यह प्रार्थना करते हैं कि प्रभु विगत चार दिन पूर्व जिला चिकित्सालय से जो बच्ची गुम हुई है वह परिवार को शीघ्र मिल जाए आप आज के दिन हमारी मनोकामना पूर्ण कर दे । उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए कहे । साथ ही कहा कि जो काम समाज को एक रखने का सेन महाराज ने किया है वह काम हम सब मिलकर करें और समाज को एक कर शांति के साथ प्रगति के पथ पर आगे ले जाएं । सर्वप्रथम श्री राजानी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने सेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री सुधीर शर्मा रमेश व्यास अनिल गोस्वामी प्रहलाद मिस्त्री योगेंद्र भारतीय राहुल पवार नंदकिशोर पोरवाल राजेश एरवाल प्रमोद सुमन तेजाराम मालवीय पंकज वर्मा अमा खान सेन समाज के अध्यक्ष सहित समाज जन उपस्थित थे।
