• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

ऐतिहासिक मई दिवस-मजदूर दिवस पर AIUTUC ने की मजदूर सभा

ByM. Farid

May 2, 2022

*ऐतिहासिक मई दिवस-मजदूर दिवस पर AIUTUC ने की मजदूर सभा*

देवास| ट्रेड यूनियन AIUTUC ने ऐतिहासिक मई दिवस के अवसर पर स्थानीय सैयाजी पार्क में मजदूर सभा आयोजित की| सभा में विभिन्न कम्पनियों के मजदूर शामिल हुए| सभा को संबोधित करते हुए AIUTUC के राज्य कमेटी सदस्य श्री लोकेश शर्मा ने कहा कि आज हम मजदूर दिवस ऐसे समय में मना रहे हैं जब खूनी संघर्ष से हासिल किये श्रमिकों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है| इन लेबर कोड के लागू होने से अधिकांश मजदूर कानूनी सुरक्षा प्रावधानों के दायरे से बाहर हो जाएंगे। मालिकों को बेरोकटोक छटनी, ले-ऑफ, क्लोजर व लॉकआउट करने का हक मिल जाएगा। जबकि मजदूरों कर्मचारियों को अपने हक पाने के लिए आंदोलन के एक जरूरी व महत्वपूर्ण हक यानी हड़ताल करने के अधिकार को भी संकुचित कर दिया गया है। यूनियनों द्वारा मज़दूरों के पक्ष में वार्ता करने, आवाज़ उठाने के हक को कुंद किया जा रहा है। ‛फिक्स टर्म एंप्लॉयमेंट’ लाकर स्थाई नौकरी की अवधारणा को ही समाप्त कर दिया जा रहा है। जैसे 2004 से पेंशन जैसे महत्वपूर्ण हक को समाप्त कर दिया गया था। उसी तरह अब अन्य सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों को हड़प लिया जा रहा है। रेलवे, एलआइसी, बैंक, रक्षा उधोग, हाईवे, बन्दरगाह, एयरलाइंस आदि सार्वजनिक संपत्ति का निजीकरण किया जा रहा है। आज हमें इन तमाम समस्याओं के खिलाफ किसान आन्दोलन से सीख लेते हुए एक सशक्त मजदूर आंदोलन विकसित करने की जरुरत है| सभा को एल आई सी युनियन के श्री मोरसिंह राजपूत ने भी सम्बोधित किया, सभा की अध्यक्षता संयुक्त ट्रेड यूनियन काऊंसिल देवास के संयोजक श्री मोहन जोशी ने की व संचालन एड राजुल श्रीवास्तव ने किया आभार वाणी जाधव ने माना|

121

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *