• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

पंचायत चुनाव में जीतने के लिए ही उतरेगी भाजपा- श्री खंडेलवाल

ByM. Farid

May 22, 2022

 

पंचायत चुनाव में जीतने के लिए ही उतरेगी भाजपा- श्री खंडेलवाल
पंचायत चुनाव संचालन को लेकर भाजपा कार्यालय पर हुई अहम बैठक

देवास। आगामी पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। पार्टी सारी तैयारियां व्यापक पैमाने पर करते हुए चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरेगी। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में देवास के प्रभारी पारस जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पंचायत चुनाव की व्यापक तैयारी भारतीय जनता पार्टी कर रही है। इसके लिए बैठक में तय किया गया है कि प्रारंभिक स्तर पर चुनाव संचालन के लिए जिला समिति, जनपद स्तरीय समिति का गठन, वार्ड के संयोजक एवं सहसंयोजक बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने बताया कि पार्टी पंचायत एवं नगरीय निकाय दोनों ही चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। श्री खंडेलवाल ने बताया कि पार्टी ने दोनों चुनावों के लिए अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। सभी को विभिन्न कार्यों का विभाजन भी किया जा चुका है।

बैठक में विधायक गायत्री राजे पवार, मनोज चौधरी, आशीष शर्मा एवं पहाड़ सिंह कन्नोजे व अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने दी

106

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *