• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

कांग्रेस वचन समिति,वार्ड में जाकर बुद्धिजीवियों नागरिकों माता बहनों युवा साथियों से संपर्क कर बनाएगी घोषणा पत्र

ByM. Farid

Jun 5, 2022

कांग्रेस वचन समिति वार्ड में जाकर बुद्धिजीवियों नागरिकों माता बहनों युवा साथियों से संपर्क कर बनाएगी घोषणा पत्र देवास =  आगामी नगर निगम के चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा बनाई गई वचन पत्र समिति शहर के सभी वार्डों में जाकर वहां के लोगों से, बुद्धि जीवियों से माता बहनों से युवा साथियों से चर्चा करेगी एवं शहर हित में जो सुझाव होंगे उन्हें अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी ।                    शहर जिला काग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि वचन पत्र समिति की बैठक रविवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया साथ ही पिछले नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो घोषणा पत्र जारी किया गया था उस पर उस समय निर्वाचित भा ज पा  परिषद के द्वारा जो लोगों से वादे किए गए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया इसको लेकर भी एक आरोप पत्र जारी करेगी एवं लोगों को बताएगी कि किस तरह से आपसे झूठी घोषणा कर आपके वोट लिए गए। बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी समिति के सदस्य सर्व श्री भगवान सिंह चावड़ा रेखा वर्मा  अजीत भल्ला नरेंद्र यादव विक्रम पटेल आमंत्रित सदस्य पंडित जयप्रकाश शास्त्री सुधीर शर्मा ने भाग लेकर शहर के अनेक निर्णय लेकर वचन पत्र बना रही है । इसे नगर निगम चुनाव के अंतर्गत जारी किया जाएगा ।

154

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *