• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

पैगम्बर ईस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु मशाइख बोर्ड ने दिया कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।

ByM. Farid

Jun 8, 2022

पैगम्बर ईस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु*मशाइख बोर्ड ने दिया कलेक्टर* को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।
देवास-इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेह पर बयान बाजी की रही है इन विवादित बयान और टिप्पणियों से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई और एक साजिश के तहत देश में मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है ।इसी को लेकर ऑल इंडिया उलेमा मुशाईख बोर्ड के यूथ विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब काजी नोमान अहमद अशरफी साहब ने चीफ़ काजी देवास सीनियर मौलाना इरफान अहमद अशरफी साहब के मार्ग दर्शन में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला से मिलकर ज्ञापन राष्ट्रपति और कलेक्टर के नाम से दिया जिसमें मांग की गई थी इस्लाम के पैगंबर की शान में गुस्ताखी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए साथ ही भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार किया जाए और आगे से किसी भी धर्म के खिलाफ किसी भी धर्म के पेशवाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और बयानबाजी करने वालों पर सख्त से सख्त कानून बनाकर सजा दी जाए । पिछले दिनों प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर की शान में जो गुस्ताखी की है उसे भी गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए
इस अवसर पर मुफ्ती जरीफ अहमद अशरफी, हाफिज इकरार अहमद अशरफी, मौलाना जहीर निज़ामी, सेंट अशरफ फाउंडेशन का अध्यक्ष मुन्ना खान अशरफी शकील पठान अहले सुन्नत कमेटी के अध्यक्ष शोएब अशर्फी बबलू उपस्थित थे।

459

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *