पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निर्देश पर CM शिवराज, क्षेत्रीय सांसद और विधायक व अन्य के खिलाफ FIR करवाने पहुंचे कांग्रेसी.
देवास कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि देवास शहर में निर्माणाधीन 2 ओवर ब्रिज के मूल स्वरूप और उसके स्थान मे परिवर्तन करने पर आईपीसी की धारा 120 बी के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग के मंत्री ,विभाग के प्रमुख सचिव ,क्षेत्रीय सांसद और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने पहुंकी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित शर्मा, दीपेश कानूनगो, अनिल गोस्वामी, इम्तियाज शेख भल्लू ने औद्योगिक थाना पर आवेदन दिया। प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस ने बताया कि मप्र शासन के पूर्व लोक निर्माण विभाग के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा देवास को 250 करोड़ रुपए के दो फ्लाईओवर की सौगात दी थी लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उसमे बदलाव किया। जनता के विरोध को दरकिनार कर क्षेत्रीय विधायक क्षेत्रीय सांसद ने 2 ओवर ब्रिज के मूल स्वरूप और स्थान में के परिवर्तन किया है। जो कि आईपीसी की धारा 120 बी के तहत आपराधिक षड्यंत्र की श्रेणी में आता है इसकी जांच कर FIR कर दोषियों के खिलाफ कारवाई की जाए।इसके लिए कांग्रेसी औधोगिक क्षेत्र थाने पहुंचे।
