Video देखने के लिए youtube को टच करें
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान देवास पहुंचे…
हेलीपेड से स्टेशन रोड़, AB रोड़ पर किया रोड़ शो…
जवाहर चौक में चुनावी सभा को किया संबोधित…
कांग्रेस की तुलना केकड़े से करते हुए बोले- ये केकड़े की तरह एक-दूसरे की टांग खींचकर विकास को रोक देंगे…
कमलनाथ और उनके कार्यकाल को जमकर कोसा… कमलनाथ ने पाप और अन्याय किया।
माफियाओं/बदमाशों से प्रदेशभर में मुक्त कराई गई 15 हजार करोड़ कीमत की जमीन गरीबों को घर बनाने के लिए देंगे…
देवास की बरसों पुरानी सबसे बड़ी समस्या पैकी प्लॉट को लेकर मंच से की बड़ी घोषणा-आज से ही सब समाप्त,बनाईये मकान…
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर देवास पहुंचे। जहाँ उन्होंने पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड से स्टेशन रोड़, AB रोड़ पर रोड़ शो किया।इस दौरान जगह-जगह मंच लगाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ,आमजन द्वारा उनका फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया गया…
शहर के जवाहर चौक स्थित सभा स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने देवास में भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल और सभी 45 वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की।
मंच से मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके CM कार्यकाल पर जमकर बरसे और कहा कि कमलनाथ कहते थे मामा खजाना खाली कर गया-
जबकि एक महीने के अंदर हमने 900 करोड़ ₹ देवास को दिए।
अमृत 2 के तहत 116 करोड़ और देवास को देंगे….
वो रोते थे,कहते थे….. पैसा नहीं है…….
मैं कहता हूँ हमारे पास पैसों की कमी नहीं है…
हमने विकास के साथ गुंडे- बदमाशों को बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूत किया…
बदमाशों/माफियाओं से छुड़ाई गई करीब 21 हजार एकड़ जमीन जिसकी कीमत 15 हजार करोड़ की हैं। इन जमीनों को गरीबों को बांटेंगे… हम चाहते है हर ग़रीब के मकान का सपना साकार हो।
ग़रीब जनता का खून चूसने वाले किसी कीमत पर बख्शें नहीं जाएंगे…
हम ग़रीब/जरूरतमंदों के लिए फ्री राशन/मकान/इलाज और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था कर रहे है।
देवास की जनता को सौंपे गए चुनाव के घोषणा पत्र/ संकल्प को मामा पूरा करेगा…
ये प्राणों से प्यारा माँ चामुण्डा का देवास हम इसे नम्बर वन बनाएंगे…
आपके क्षेत्र में एक शानदार इंटरनेशनल एयरपोर्ट आ रहा है।
देवास विकास और रोजगार का कलस्टर बनेगा… देवास को विकास का इंजन बनाएंगे…
मप्र की धरती पर हर ग़रीब जमीन का मालिक बनेगा।
जो जहां है,उसे वहां पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाएंगे… कमलनाथ पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि-
कमलनाथ जी आपने तो संबल योजना के अलावा कई योजना तक बंद कर दी थी… *कमलनाथ जी आपने पाप किया है,अन्याय किया*…..
मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि ग़रीब के बेटा-बेटी जो प्रतिभाशाली है,पढ़ना चाहते है, किसी भी जाति, समाज के हो-
उनका एडमिशन हम कराएंगे…..
किसी भी देशी, विदेशी यूनिवर्सिटी में हो…
उनकी फीस मामा भरेगा…….
बच्चों की पढ़ाई का इंतज़ाम हम करेंगे…
राशन, मकान,पढ़ाई,बीमारों का इलाज हम करवाएंगे…
इस बीच उन्होंने कहा कि आज देवास की सड़कों पर आपने खूब प्रेम बरसाया….. भांजे बोले मामा i love u तो मैंने भी कह दिया i love u to…. बस फिर क्या था सभा स्थल पर हर कोई मुस्कुरा दिया……..
देवास के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे…
उन्होंने इस चुनाव में कोई गलती नहीं करने की बात कहते हुए कांग्रेस की तुलना टांग खींचने वाले केकड़े से की …विकास रोकने की बात कही।
इसके साथ ही उन्होंने अंत में देवास शहर की बरसों पुरानी समस्या- पैकी प्लॉट (उदाहरण- 30×50 के प्लॉट में से आधा यदि बेच दिया या आधे पर मकान बनाना है तो उसकी अनुमति नहीं मिलती थी। ) को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पैकी प्लॉट की समस्या आज से ही समाप्त की जाती है। अब पैकी यानी आधे प्लॉट पर लोग मकान निर्माण कर सकेंगे…जहाँ जैसा मकान बनाना है बनाओ। हम अवैध कॉलोनियों को भी वैध करेंगे।
अंत में उन्होंने अपील की कि बस कमल का बटन दबा देना…
