• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

नेताजी सुभाष चंद्र बोस कमेटी देवास ने चंद्रशेखर आज़ाद के 116 वी जयंती के अवसर पर किया पुष्प अर्पण कार्यक्रम

ByM. Farid

Jul 23, 2022

 

चंद्रशेखर आज़ाद के 116 वी जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पण
कार्यक्रम किया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस कमेटी देवास के द्वारा चंद्रशेखर आजाद के 116 वी जयंती के अवसर पर एमजी अस्पताल पर स्थित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर पुष्प अर्पण कार्यक्रम लिया गया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन जोशी जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के समय में चंद्रशेखर आजाद व अन्य क्रांतिकारियों को याद करना व उनके विचारों को जन-जन तक फैलाने की आवश्यकता है। आज जहां सांप्रदायिकता अपने पैर पसार रही है तब क्रांति

कारियों के विचार ही लोगों में इस सांप्रदायिकता के विष को खत्म करने में सहायक होंगे । साथ ही आज बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ,अशिक्षा, गरीबी से लोग त्रस्त हैं ,अमीरी गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है ,इन सब से मुक्ति का रास्ता भी इन्हीं क्रांतिकारियों के विचारों से सीखने को मिलेगा। अतः नेताजी सुभाष चंद्र बोस कमेटी भी छोटे बड़े कार्यक्रम व विचार गोष्ठी के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का ,राजनीतिक चेतना लाने का प्रयास कर रही है।कार्यक्रम में कमेटी की सचिव वाणी जाधव, उपाध्यक्ष फरीद कुरैशी ,डीएसओ के जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति व पूर्णिमा ,चिराग,जीवन ,कमल साथी भी शामिल हुए।

173

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *