• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

निर्माणाधीन विकास नगर ब्रिज के पिलर से टकराई कार।एक युवक की हुई मौत

ByM. Farid

Jul 16, 2022

देवास मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे, निर्माणाधीन विकास नगर ब्रिज के पिलर से टकराकर एक कार (MP11CC8920)का एक्सीडेंट विकास नगर चौराहे से इंदौर की तरफ कुछ दूरी पर हो गया जिसमें बैठे हुए दोनों युवक घायल हो गए

दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर अनूप सिंह पिता अंजनी सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी जवाहर नगर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं कार्तिक तलरेजा पिता कमल तलरेजा उम्र 21 वर्ष निवासी सिविल लाइन को संस्कार हॉस्पिटल में एडमिट किया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं दूसरी और जवाहर नगर निवासी मृतक अनूप सिंह के पिता का देहांत पूर्व में हो चुका है।घर में मां,दो भाई एक बहन है जिला अस्पताल में अनूप सिंह के परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था

गौरतलब है कि निर्माणाधीन विकास नगर ब्रिज जो कि पिछले कई समय से बहुत ही धीमी गति से बन रहा है और ब्रिज निर्माण की वजह से आने जाने का रास्ता काफी संकरा हो चुका है जिसमें वाहनों का निकलना काफी मुश्किल होता है और एक्सीडेंट की संभावना हमेशा बनी रहती है।

557

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *