• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

रात 9 बजे सर्किट हाउस पर जमा हुए शहर के सारे पत्रकार,देवास ज़िला प्रशासन की खबरों का बहिष्कार जारी रहेगा

ByM. Farid

Aug 4, 2022

देवास शहर की मीडिया को सभापति चुनाव कवरेज ना करने वाला मामला अब बढ़ता जा रहा है।शहर के पत्रकार प्रशासन की अनदेखी पर काफी नाराज हैं और इसी को लेकर देवास शहर के सारे पत्रकारों ने सर्किट हाउस पर एक मीटिंग रखी जिसमें सर्वसम्मति से यह बात तय की गई कि जब तक देवास जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी पत्रकारों के साथ हुए व्यवहार पर खेद प्रकट नहीं कर लेते तब तक पत्रकारों का जिला प्रशासन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध चलता रहेगा और जिला प्रशासन की खबरों का बहिष्कार होता रहेगा

इसी विरोध के चलते सर्वसम्मति से सभी पत्रकारों ने यह तय किया है कि शुक्रवार को सभी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर जिला प्रशासन का प्रतीकात्मक विरोध करेंगे

409

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *