• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार के युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

ByM. Farid

Aug 5, 2022

शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार के युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला शव।ट्रेन की चपेट में आने से मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान

मोती बंगला क्षेत्र के सदाशिव नगर के पीछे रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिला। मुमकिन है कि व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे व कोतवाली पुलिस पहुंची। उसके बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मृत व्यक्ति के पास से मिले पर्स में उसका आधार कार्ड रखा हुआ था। जिससे उसकी पहचान नरेश पिता अनिल सोनी उम्र 40 निवासी सदाशिव नगर के रूप में हुई है।
मृतक की सुभाष चौक में एक दुकान भी है। मृतक विवाहित था और उसकी दो बेटिया भी है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
मृतक शहर के एक संभ्रांत परिवार से संबंध रखता था और एकदम इस तरह से उसका यु रेल के नीचे आ जाना सारे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

1,255

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *