• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

देश के महान अमर शहीद खुदीराम बोस के 114वें शहादत दिवस पर आयोजित किया पुष्प अर्पण कार्यक्रम

ByM. Farid

Aug 11, 2022

*देश के महान अमर शहीद खुदीराम बोस के 114वें शहादत दिवस पर आयोजित किया पुष्प अर्पण कार्यक्रम

*

गुना (म.प्र.)——

आजादी आंदोलन की गैरसमझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी,देश के महान पुष्प.. 11 अगस्त 1908 को शहीद होने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर

नेताजी सुभाषचंद्र बोस 125वीं जन्मवार्षिकी समारोह आयोजन कमेटी के अखिल भारतीय आव्हान पर गुना कमेटी द्वारा

आज 11 अगस्त 2022 को प्रातः शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौराहे (मजदूर चौक) पर पुष्प अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया|

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों सहित सभी आमजन ने शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेताजी सुभाषचंद्र बोस कमेटी के मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व प्राचार्य घनश्याम श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद खुदीराम बोस के विचार आज भी हर प्रकार के शोषण अत्याचार से लड़ने की प्रेरणा देते हैं शहीद खुदीराम ने देश को आजाद कराने को ही अपना जीवन का ध्येय बना लिया था और महज 19 वर्ष की अल्पआयु में आजादी के लिये कुर्बान हो गए थे,विदित हो महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने शहीद खुदीराम बोस को अपना आदर्श माना था।आज के छात्रों-नौजवानों सहित सभी को उनके जीवन संघर्ष-विचारों को पढ़ना चाहिए और बेहतर समाज बनाने के लिये आगे आना चाहिये।

शहीद भगतसिंह यादगार मंच के सहसंयोजक लोकेश शर्मा ने कहा कि आज आदर्श शून्यता के माहौल में महान क्रांतिकारी, मनीषियों के जयंती/शहादत दिवसों को सभी चौक – चौराहों, गली- मोहल्ले में मनाने की जरूरत है।ताकि इंसानियत के स्तंभ को बचाये रखा जा सके और एक बेहतर सामाजिक माहौल निर्मित हो सके।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजुल श्रीवास्तव ने किया व आभार नीरज बैरागी ने माना।

कार्यक्रम का संयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस कमेटी गुना की संयोजकमंडल सदस्या श्रीमति संगीता आर.बी. ने किया।

236

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *