देवास शहर के पूर्व सभापति अंसार अहमद हाथी वाले ने वाकिफ खबर से चर्चा करते हुए कहा इस समय सारे देश में आजादी का अमृत महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जिस तरह से पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है वह वाकई काबिले तारीफ है तिरंगे को लेकर ऐसा उत्साह इसके पहले कभी नहीं देखा गया देवास शहर की नुमाइंदगी करने वाली हमारी लोकप्रिय विधायक गायत्री राजे पवार एवं देवास महाराज विक्रम सिंह पवार के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा भी शहर में निकाली जाएगी।पूर्व सभापति अंसार अहमद ने सभी शहर वासियों से अनुरोध किया की सभी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो और जिस तरह से हर समाज अपना त्यौहार मनाते है उसी तरह से तिरंगा यात्रा को सभी समाज एक त्यौहार के रूप में मनाए।
110
