• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

दिल्ली के लिए रवाना हुआ किसान खेत मजदूर संगठन का जत्था

ByM. Farid

Jan 18, 2021

देवास मध्य प्रदेश की ओर से सिंधु बॉर्डर पर किसान का पुतला प्रतीक चिन्ह के रूप में करेंगे भेंट
देवास। दिल्ली में चल रहा है किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश की ओर से समर्थन देने ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन का एक जत्था आज ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। संगठन के जिला अध्यक्ष रोहित राठौर ने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसान परेड के समर्थन में देवास से हर 2 दिन में एक जत्थे के जाने की तैयारी हुई है। आज पहला जत्था दिल्ली के लिए निकला है देवास की ओर से दिल्ली में बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए एक प्रतीक चिन्ह ऑल और भारत को अपने हाथ में उठाए हुए किसान की मूर्ति भेजी गई है जिसे सिंधु बॉर्डर पर किसानों को भेंट की जाएगी।
पहले जत्थे में हेम सिंह मालवीय, ओम प्रकाश अहिरवार, संदीप मालवीय, विजय हिमांशु श्रीवास्तव सुनील सिंह राजपूत सहित अन्य साथी रवाना हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *