• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

छात्र आंदोलन की जीत पर AIDSO ने दी बधाई

ByM. Farid

Aug 31, 2022

छात्र आंदोलन की जीत पर AIDSO ने दी बधाई

10 अगस्त को भारी बारिश के कारण परीक्षा से वंचित स्नातक प्रथम वर्ष छात्र जो पिछले दिनों से AIDSO के बैनर तले लगातार आंदोलनरित थे, गत 10 अगस्त को ही छात्रों ने कुलपति महोदय के नाम के पी कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन दिया 26 अगस्त को छात्रों ने पुनः के पी कॉलेज को कुलपति महोदय के नाम ज्ञापन दिया परंतु कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला तब छात्रों ने 29 अगस्त को विक्रम विश्वविद्यालय
पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया| छात्र आंदोलन के दबाव में विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा था छात्रों की मांग माननी पड़ी | नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और जो छात्र परीक्षा से वंचित हुए हैं उनकी पुनः परीक्षा ली जाएगी व कुलपति महोदय ने आश्वासन दिया कि जिन छात्रों की परीक्षा परिणामों में धांधली की गई उनकी कॉपी पुनः निः शुल्क चेक की जाएगी। ये समस्या एक कॉलेज विशेष की समस्या नही है इससे कई कॉलेजो के छात्र परेशान हो रहे होंगे।ये आंदोलन उन से ही के लिए था।इस जीत ने इस बात को भी सिद्ध किया है कि आज के दौर मे भी आंदोलन जरुरी है, प्रासंगिक है और जरुरी है। अगर सही दिशा और दृष्टिकोण के साथ आंदोलन हो तो उसमे जीत भी मिलती है। छात्र संगठन ए आई डी एस ओ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह पंवार व प्रदेश सचिव श्रुति शिवहरे ने इस जीत पर सभी छात्रों अभिभावकों, को हार्दिक बधाई दी साथ ही NEP-2020 जो अनियमितताओं का केंद्र बनी हुई है और शिक्षा के व्यापारीकरण का एक मसौदा है,इसके खिलाफ आंदोलन तेज करने की अपील की है।

195

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *