• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

देवास में खेल दिवस कार्निवाल मेंं बालिका फुटबॉल स्पर्धा आयोजित

ByM. Farid

Aug 28, 2022

खेल दिवस कार्निवाल मेंं बालिका फुटबॉल स्पर्धा आयोजित
देवास। खेल एवं युवा कल्याण विभाग देेवास द्वारा जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन में 29 अगस्त को पद्मश्री मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर खेल दिवस कार्निवाल के अंतर्गत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर ने किया। अध्यक्षता विद्युत मालाकार सचिव देवास जिला फुटबॉल संघ ने की। विशेष अतिथि के रूप में अनिल जैन नेहरू युवा केन्द्र उपस्थित थे। प्रतियोगिता में विजेता कालीसिंध फुटबॉल क्लब सोनकच्छ, उपविजेता महू डे बोर्डिंग सेंटर व तृतीय स्थान किट सोकर्स फुटबॉल क्लब रहा। विजेता, उपविजेता, तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्राफी, मेडल व नकद राशि प्रदान की गई। शुभारंभ अवसर पर शैलेंद्र गिल्लोरे, शेलू सांगते, जितेन्द्र गिल्लोरे, सुनील यादव, अभिजीत कुुमावत, मोहित शर्मा, सुधीर टोप्पो, गोपाल डिंगरोदिया आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर देवास जिला फुटबॉल संघ के सचिव विद्युत मालाकार को मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत कर अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता व कार्यक्रम का संचालन जावेद पठान ने किया तथा आभार राबर्ट निनामा ने माना।

169

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *