• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

देवास जिले में अब तक 1137.91 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज,पिछले साल अब तक 674.5मिलीमीटर ही दर्ज की गई थी

ByM. Farid

Sep 1, 2022

देवास जिले में अबतक 1137.91 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
————-
देवास 01 सितम्‍बर 2022/ जारी मानसून सत्र में 01 सितम्‍बर तक की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 113791 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 836 मिमी, टोंकखुर्द में 1148 मिमी, सोनकच्छ में 1427 मिमी, हाटपीपल्या में 882 मिमी, बागली में 1069 मिमी, उदयनगर में 926.20 मिमी, कन्नौद में 1206 मिमी, सतवास में 1029 मिमी तथा खातेगांव में 1718 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिले में पिछले 24 घंटों में 03.29 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जिले में पिछले 24 घंटों में सभी केंद्रों पर 03.29 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिसमें बागली में 02 मिमी, उदयनगर में 22.60 मिमी, कन्नौद में 05 मिमी तथा अन्‍य केन्‍द्रों पर शून्‍य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले वर्ष अब तक 674.58 मिमी औसत वर्षा दर्ज
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 674.58 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 640 मिमी, टोंकखुर्द में 681 मिमी, सोनकच्छ में 759 मिमी, हाटपीपल्या में 749 मिमी, बागली में 539 मिमी, उदयनगर में 624.20 मिमी, कन्नौद में 658 मिमी, सतवास में 490 मिमी तथा खातेगांव में 931 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *