• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

आप पार्टी ने किया बिजली आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन

ByM. Farid

Sep 3, 2022

आप ने किया बिजली आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन

02.09.2022, देवास। आम आदमी पार्टी द्वारा आप नेता चाना ज्ञानेश के नेतृत्व में अपने कार्यकताओं के साथ कलेक्टर कार्यलय पहुँचे बिजली आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा दिये गए ज्ञापन का समर्थन करते हुए ज्ञापन सौपा। चाना ज्ञानेश ने कहा कि सभी कर्मचारियों की वेतन व्रद्धि , समय पर वेतन मिलने, किसी प्रकार के हादसे पर मुआवजा राशि मिलने जैसी एवम अन्य उचित मांग को जल्द से जल्द माना जाए। चाना ज्ञानेश द्वारा इस आंदोलन में उपस्थित सभी कर्मचारियों को आश्वास्त किया कि पूरी आम आदमी पार्टी इस आंदोलन में सभी कर्मचारियों के साथ है एवम उनकी मांगे न माने जाने पर आम आदमी पार्टी उनके समर्थन में देवास में धरना प्रदर्शन भी करेगी। इस अवसर पर प्रेमदया पवार, पुष्पेंद्र शर्मा , अर्शील खान , जोएब शेख , पण्डित कैलाश मिश्रा , बाजीराव पटोले, दिलशाद शेख , समीर शेख सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *