• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी ने प्रकाशन के लिये उर्दू मुसव्वदा(पांडुलिपी) 30 सितम्बर तक की आमंत्रित

ByM. Farid

Sep 8, 2022

अकादमी ने प्रकाशन के लिये उर्दू पांडुलिपियाँ 30 सितम्बर तक की आमंत्रित
———-
ममध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद उर्दू पांडुलिपियों के प्रकाशन के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करती है। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में उर्दू पांडुलिपियों के प्रकाशन के लिये आर्थिक सहायता के इच्छुक मध्यप्रदेश के साहित्यकारों और शायरों से उनकी उर्दू पांडुलिपियाँ 30 सितम्बर, 2022 तक मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मुल्ला रमूजी, संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड भोपाल में जमा करने को कहा गया है।
उर्दू पांडुलिपियों के प्रकाशन के लिये प्रस्तुत की जाने वाली पांडुलिपियों के साहित्यकार और शायरों को पांडुलिपि के साथ मध्यप्रदेश के मूल निवासी होने का प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा। अकादमी के नियम अनुसार ऐसी ही साहित्यकारों और शायरों की पांडुलिपियों के प्रकाशन हेतु आर्थिक सहायता दी जायेगी, जिनके लिये पिछले 10 वर्षों में कोई आर्थिक सहायता न दी गई हो। उर्दू पांडुलिपियों के प्रकाशनार्थ आर्थिक सहायता देने के लिये बनाई गई कमेटी का निर्णय अंतिम माना जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *