प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा अंर्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर बच्चों को किया जागरूक
साक्षरता एक उज्जवल भविष्य का प्रवेश द्वार है- श्री प्रभात कुमार मिश्रा प्रधान जिला न्यायाधीश
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्री प्रभात कुमार मिश्रा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अंर्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय देवास में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा उपस्थित थे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री हीरालाल खुशाल एवं प्रिंसिपल उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया । बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं साक्षरता जागरूकता को लेकर नाटिका की संुदर प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा साक्षरता का महत्व बताते हुए चरित्र निर्माण पर जोर दिया उनके द्वारा छात्रों को पॉक्सो एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी । इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने व्यक्त किया कि जीवन के इस महत्वूपर्ण पढ़ाव पर भटकाव व नशे से बचा जावे एवं उद्देश्य बनाकर लक्ष्य प्राप्ति हेतु कृत संकल्पित होना आवश्यक है।
श्री हीरालाल खुशाल द्वारा साक्षरता से तात्पर्य न केवल अक्षर ज्ञान होना अपितु संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होना बताया निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा अपने संबोधन में सालसा की मध्यस्थता एवं लोकउपयोगी जन अदालत योजनाओं की जानकारी दी ।
आभार प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हीरालाल खुशाल, विद्यालय के शिक्षकगण एवं समस्त स्टॉफ, स्कूल के छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।
