• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

जिले में शिविर लगाकर एवं घर-घर जाकर बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड

ByM. Farid

Sep 13, 2022

देवास जिले के अधिक से अधिक नागरिक बनायें आयुष्‍मान कार्ड, योजना अंतर्गत प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा ———–
जिले में शिविर लगाकर एवं घर-घर जाकर बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड
————
देवास 13 सितम्‍बर 2022/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानुसार जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मैदानी अमला शिविर लगाकर एवं घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बना रहे है। जिले के नागरिकों को आयुष्‍मान कार्ड के उपयोग की एवं महत्व की जानकारी दी जा रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। आयुष्‍मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्‍य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्‍तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्‍ध कराना है। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं। वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी., आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुचना है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं।

294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *