• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

खनिज विभाग द्वारा छापा मार कार्यवाही में ओवरलोड रेत के 20 डंपर जप्त

ByM. Farid

Sep 13, 2022

*खनिज विभाग द्वारा छापा मार कार्यवाही में ओवरलोड रेत के 20 डंपर जप्त*
वर्तमान मे NGT के आदेश से रेत की खदाने बंद होने से रेत के ठेकेदारो द्वारा अपने स्टाफ से रेत का विक्रय किया जा रहा हैं l प्रतिस्पर्धा के कारण देवास, सीहोर एवं हरदा के ठेकेदारो के द्वारा डंपर मालिको की मांग पर ओवरलोड रेत दिये जाने एवं डंपर मालिको द्वारा ओवरलोड रेत का परिवहन किये जाने की शिकायत पर कलेक्टर श्री चंद्रमोली शुक्ला के निर्देश पर रात्रि 12.50 बजे खनिज अधिकारी श्री आरिफ खान, खनि निरीक्षक श्री राज कुमार वराठे एवं खनि निरीक्षक श्री रमेश सोलंकी द्वारा बिजवाड – चापडा मार्ग पर छापा मार कार्यवाही की गयी l कार्यवाही के दौरान ओवरलोड डंपर घाट सेक्शन, विभिन्न ढाबो पर गाड़ी खड़ी करके चालक भाग गये l जिन्हे कठिन प्रयासो से पकड़कर विभिन्न स्थानो से 20 डंपर सुबह 5 बजे तक की गयी कार्यवाही मे जप्त किये गये इन डम्परों को थाना हाट पिपल्या मे पुलिस की अभिरक्षा मे खडा किया गया है l उक्त समस्त डम्परों के प्रकरण अर्थदंड की कार्यवाही हेतु कलेक्टर महोदय को भेजे जा रहे हैं l

1,503

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *