• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

“मुझे कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार पाँच डॉक्टर होंगे”बीमारी के चलते जोया को जिला अस्पताल देवास से इंदौर रेफर किया गया

ByM. Farid

Sep 15, 2022

देवास शहर के बहुचर्चित हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में देवास जिला अस्पताल ने मुख्य आरोपी ज़ोया को गंभीर बीमारी के चलते इंदौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया

जोया की बीमारी को लेकर असमंजस की स्थिति

ज़ोय उर्फ मोनिषा डेविड जो हनी ट्रैप मामले की

मुख्य आरोपी है कल बुधवार को जेल से बीमारी के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था

कल से लेकर अभी तक ज़ोया की बीमारी को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

आज भी डॉक्टर ये बताने से बचते रहे कि ज़ोया को ऐसी क्या गंभीर बीमारी है जिसकी वजह से उसे इंदौर रेफर किया जा रहा है

मुझे कुछ भी हुआ तो उसके जिम्मेदार 5 डॉक्टर

आज जब ज़ोया को जिला अस्पताल से इंदौर के लिए रेफर किया जा रहा था तो अस्पताल से बाहर निकलते समय ज़ोया ने मीडियाकर्मियों से कहा कि मेरे साथ अगर कुछ भी हुआ तो उसके जिम्मेदार 5 डॉक्टर होंगे मीडिया कर्मियों ने जब ज़ोया से नाम पूछे तब तक एंबुलेंस का दरवाजा लग चुका था ज़ोया सिर्फ पवन चिल्लोरिया का नाम ही बता पाई

गौरतलब है कि देवास शहर का हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामला अब बहुत ही ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है अभी तक FIR में दर्ज 4 लोगों में से ज़ोया की ही गिरफ्तारी हुई है इधर ज़ोया डॉ पवन चिल्लोरिया पर बलात्कार का आरोप लगा चुकी है अब यह देखना दिलचस्प होगा ज़ोया कब तक अस्पताल में रहती है

780

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *