कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का मजाक उड़ाने पर फिल्म थैंक गॉड पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने हेतु कायस्थ समाज ने दिया ज्ञापन
25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म थैंक्स गॉड द्वारा संपूर्ण चराचर सृष्टि के रचयिता परम पिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र बुद्धि विवेक और ज्ञान के प्रदाता शास्त्रों के सर्वे सर्वा भगवान श्री चित्रगुप्त जी का मजाक उड़ाते हुए दिखाया गया है और उसके ट्रेलर में बड़े अशोभनीय एवं अ सम्मानित ढंग से प्रस्तुत किया गया है जो संपूर्ण समाज धर्मा लंबी के लिए आघात है और असहनीय पीड़ा पहुंचाने वाला है तथा धार्मिक भावनाओं आस्था और विश्वास का अपमान है अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त बने हैं और उनके द्वारा सामने वाले के कर्मों के हिसाब किताब की बात कर रहे हैं वह गलत है साथ ही बगल में छोटे छोटे कपड़ों में लड़कियां खड़ी कर हिंदू धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं जिस अंदाज में वह डायलॉग बोल रहे हैं वह बेहद अपमानजनक वह असहनीय है श्री भगवान चित्रगुप्त जी का एवं संपूर्ण कायस्थ समाज के साथ-साथ सर्व समाज का मजाक उड़ाने जैसा है इस संबंध में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय जी प्रदेश अध्यक्ष श्री मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव जी एवं देश के सभी कायस्थ संगठनों की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है इसी तारतम में माननीय जिलाधीश देवास के समक्ष समाज के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी समाज के अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी संगठनों की ओर से आग्रह किया जाता है कि फिल्म पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश देकर लोगों की भावनाओं से खेलने वाली इस फिल्म को रोकने का आदेश दें एवं इस तरह की फिल्म बनाने के लिए इनके निर्माता-निर्देशक और कलाकारों पर कड़ी कार्रवाई की जावे
फिल्मी कलाकार राजू श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि
राजू श्रीवास्तव के दुखद निधन पर अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर स्वर्गवासी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और यह असहनीय दुख सहने की शक्ति पूरे परिवार को और उनके शुभचिंतकों को ईश्वर प्रदान करें। मैं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से उनके श्री चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं ।ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे और यह असहनीय दुख सहने की शक्ति परमपिता परमेश्वर उनके पूरे परिवार और शुभचिंतकों को प्रदान करें ओम शांति ओम शांति।
कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष अशोक निगम, महिला जिला अध्यक्ष शशी खरे , संभागीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव महिला प्रांतीय महामंत्री तस्मी श्रीवास्तव प्रांतीय उपाध्यक्ष सीता श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव जिला महामंत्री ममता श्रीवास्तव विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम श्रीवास्तव कार्यकारी उपाध्यक्ष दिलीप निगम कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जिला प्रवक्ता संतोष श्रीवास्तव युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव समाज के वरिष्ठ सम्मानीय नरेश कानूनगो शैलेश कानूनगो उमा शंकर श्रीवास्तव रवि श्रीवास्तव पी के सक्सेना मनोज श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव रोहन श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव अंकित अनूप श्रीवास्तव मयंक शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे
ज्ञापन का वाचन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप खरे द्वारा किया गया
