• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

ओव्हरब्रिज की आवश्यकता भोपाल चौराहें से LNB क्लब तक है ,क्या पुराने शहर को फाँसी लगा दे–सज्जन सिंह वर्मा(पूर्व केंद्रीय मंत्री)

ByM. Farid

Feb 21, 2021

देवास शहर मैं बनने वालेओव्हरब्रिज को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान मचा हुआ है ओव्हरब्रिज लेकर शहर कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमान सज्जन सिंह वर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया की ओव्हरब्रिज की आवश्यकता भोपाल चौराहे से लेकर अभिलाषा होटल तक बहुत अधिक है श्रीमान राजानी ने यह भी बताया की एक बहुत ही सुंदर नक्शा इस 2 किलो मीटर ब्रिज के लिए बनाया गया था जिसमें किसी व्यक्ति को अगर एलएनबी क्लब के सामने से भोपाल चौराहे के तक जाना हो वह इस ओवरब्रिज से चला जाता और जिस किसी को भी शहर के अंदर जाना हो वह बहुत ही आसानी से नीचे बने हुए सर्विस रोड से चले जाता श्रीमान राजानी ने बताया की ब्रिज की डिजाइन पूरी तरह से नागपुर पैटर्न पर है जो कि गडकरी जी का गृह नगर है और इतनी सुंदर डिजाइन को जिसमें नीचे किसी भी तरह का कोई शहर का यातायात बाधित नहीं होता ऐसे ब्रिज को आज की भाजपा सरकार ने अपने पुराने मार्ग हटाकर Apex Hospital से विकास नगर चौराहे तक कर दिया गया है जहां पर पहले से ही सिक्सलेन मौजूद है जहां पर इस ओवरब्रिज की किसी तरह की कोई आवश्यकता नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमान सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस की राज्य सरकार के समय 14 फरवरी 2019 को उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्रीमान गडकरी से इस ब्रिज को पास करवाया था लेकिन हमारी सरकार चले जाने से आज की भाजपा सरकार इस ब्रिज को अपने तय मार्ग से हटाकर सिर्फ यह दिखाना चाहती है कि कांग्रेस की किसी भी अच्छी नीति पर भाजपा काम नहीं करेगी शहर अध्यक्ष श्रीमान मनोज राजानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह ऐलान कर दिया कि ब्रिज अपने पूर्व जगह पर ही बनेगा नहीं तो हम न्यायालय की शरण लेंगे। शहर कांग्रेस के तेवर देखकर यह साफ लग रहा है की आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस इस मुद्दे को बहुत जोर शोर से उठाएगी और देवास की जनता को ये समझाने की कोशिश करेगी कि कांग्रेस सरकार का ब्रिज जो भोपाल चौराहे से एलएनबी क्लब तक था वह सही निर्णय था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर अध्यक्ष मनोज राजानी के तैैवर इस और  इशारा कर रहे थे कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव में बहुत ही मजबूती के साथ उतरने वाली।

588

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *