• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

किसानो की ज्वलंत समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ByM. Farid

Jul 30, 2025

किसानो की ज्वलंत समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा…..

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम हॉट पिपलिया तहसीलदार को ज्ञापन सोपा महासंघ के जिला अध्यक्ष गगन सिंह पटेल ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि बे मौसम बारिश से किसानो की प्याज की फसल में भारी नुकसान हुआ है जिसका सर्वे भी राजस्व विभाग एवं हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा सर्वे भी किया गया परंतु उसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला हॉट पिपलिया तहसील में कई प्रकरण नामांतरण बटवारा इंद्राज दुरुस्ती नक्शा सुधार के कहीं प्रकरण पेंडिंग पड़े हुए हैं किसान परेशान हो रहे किसानों के खेतों पर आने-जाने के रास्तों पर अतिक्रमण हो रहा है जिससे किसान आपस में लड़ाई झगड़ा करते हैं हॉट पिपलिया तहसील के कहीं ग्रामों में प्रधानमंत्री सड़क पर अतिक्रमण करके वहां खड़े कर दिए जाते हैं जिससे आने जाने वालों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है एवं एक्सीडेंट होते रहते हैं किसानों से वर्ष में दो बार फसल बीमा की राशि ली जाती है फसल अनावरी के बाद भी बीमा नहीं मिलता है इन सभी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सोपा इन सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए अन्यथा संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल सिंह बागवान प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश पाटीदार जिला मंत्री राम सिंह सेंधव पोनासा तहसील अध्यक्ष बलराम गोठी मूलचंद जाट श्रवण सिंह पटेल एवं कई किसान बंधु उपस्थित थे उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संदीप प्रजापति ने दी

181

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *