बागली विधायक मुरली भंवरा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने देवास एसपी पुनीत गहलोत के नाम दिया ज्ञापन।

विगत दिनों बागली विधायक मुरली भंवरा ने अपने जन्मदिन के मौके पर तलवार से केक काटा था। इसी प्रकार दो सितंबर को कांग्रेस नेता द्वारा तलवार से केक काटने पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
भाजपा विधायक पर FIR की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत के नाम एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया का सौंपा।

ज्ञापन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत से अनुरोध किया कि कानून सबके लिए बराबर होता है आम नागरिक हो या विधायक।
मीडिया से बात करते हुए मनीष चौधरी ने कहा कि सतवास में भाजपा सरकार का पुतला जलाने पर वहां के कांग्रेस साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी का पुतला जलाने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। वही पुलिस द्वारा भाजपा विधायक के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं करना पुलिस की भेदभाव पूर्ण कार्य शैली सत्ता के दबाव में प्रदर्शित करती है। पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द विधायक मुरली भंवरा पर मुकदमा दर्ज कर न्याय करे अन्यथा गांधी जनों को सड़कों पर आकर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी पुलिस एवं जिला प्रशासन की रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता विक्रम मुकाती, सुधीर शर्मा, जितेंद्र सिंह मोंटू , एजाज़ शेख नीलम, अनिल गोस्वामी, इम्तियाज़ शेख भल्लू, दिलीप परमार, राजा पडियार ,हारीश गजधार, रईस कामदार, हाफिज घोसी, हर्ष प्रताप सिंह, जितेंद्र गौड़, मुकुल सिंह बेस, आरिफ मेव, अजय रघुवंशी, नीरज नागर, नरेंद्र सिंह पवार, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ,यशवंत कुशवाहा सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
