• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

स्कूटी चलाना सीख रही बोहरा महिला के घर के सामने निकल जाने से महापौर हुई अंधविश्वास का शिकार

ByM. Farid

Sep 24, 2022

देवास

बोहरा समाज की एक महिला पिछले कुछ दिनों से अपने पति के साथ स्कूटर चलाना सीख रही थी। महिला के पति की बहन का घर शिवम स्टेट के पास ही था महिला का पति  यह सोचकर अपनी पत्नी को शिवम स्टेट में गाड़ी अकेले सीखने के लिए छोड़ दिया कि शिवम स्टेट एक सुरक्षित जगह है और वह खुद अपनी बहन के घर चला गया ।  स्कूटर सीखने के दौरान महिला शिवम स्टेट स्थित देवास महापौर निवास के सामने से कई बार  निकली। एक बार वहां रुक कर उसने बुरखा भी ठीक किया।
महापौर गीता अग्रवाल ने सीसीटीवी में कई बार इस महिला को निकलते देखा तो उन्हें अंधविश्वास स्वरूप टोने टोटके की आशंका हुई। इसी दौरान उनके पति दुर्गेश् अग्रवाल बीमार भी हो गए थे। महापौर ने तुरंत अपने बेटे मुकुल अग्रवाल को थाने भेज दिया।4 दिन की जांच के बाद पुलिस ने पति पत्नी को थाने पर बुलवाया और पूछताछ की बताया जा रहा है कि पुलिस और अन्य लोगों ने बड़ी मुश्किल से महापौर के परिवार को समझाया कि इस तरह का टोना टोटका नहीं होता है और महिला वहां पर स्कूटर सीखने आई थी। तब जाकर यह मामला शांत हुआ।

देवास की प्रथम नागरिक के अंधविश्वास के यू शिकार हो जाने की चर्चा सारे शहर भर में हो रही है

3,088

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *