श्री चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी बिदाई
कलेक्टर बंगले पर माली पद पर कार्यरत श्री चंदर सिंह चौधरी निवासी ग्राम पालड़ी का आज 33 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम संपन्न हुआ।श्री चौधरी ने 1989 में माली पद पर रहते हुए कार्य प्रारंभ किया था। जिनका आज तक 33 वर्षों का कार्यकाल पुर्ण हुआ।इनके सेवानिवृत्ति पर कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने सपत्निक शामिल होकर श्री चन्दर सिंह चौधरी का स्वागत सम्मान कर उनके स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी।
इस अवसर पर कृष्णा राव गोंदकर, महेंद्र तोमर, नितिन राठौड़, गजराज, इकबाल, अमर, मेजर रफीक खान, प्रधान आरक्षक आत्माराम, सैनिक राजेश पटेल और कलेक्टर बंगले स्थित सभी स्टाफ जन मौजूद थे
512
