• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

सड़े हुए पाइप के स्टैंड पर चढ़ 40 फ़ीट ऊँचे रावण को सजा रहा था ग़रीब कलाकार,नगर परिषद की लापरवाही की क़ीमत जान देकर चुकाई

ByM. Farid

Oct 6, 2022

कन्नौद के मेला ग्राउंड में परंपरा अनुसार दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन की तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान  करीब 3.30 बजे रावण का पुतला बनाने वाले कलाकार लोहे के पाइप से बने स्टैंड पर रावण को खड़ा कर उसमें घास एवं पटाखे लगाने का कार्य कर ही रहे थे।

कि अचानक चली तेज आंधी से लोहे के पाइप सहित 40 फिट का रावण जमीन पर धराशाही हो गया। रावण के गिरने से रावण का पुतला बनाने वाला कलाकार मुबारिक पठान उम्र

52 साल निवासी वार्ड नंबर 11 सतवास भी रावण सहित जमीन पर गिर गया, घटना में मुबारिक रावण के पुतले एवं लोहे के पाइपों के नीचे दब गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई है।

गंभीर रूप से घायल मुबारिक को कन्नौद की शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है

चोट गंभीर होने के कारण मुबारिक की जान बचाई नहीं जा सकी और रात 4 बजे बजे इंदौर में मुबारिक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया चंद रुपये की मेहनताने के लिए अपनी जान पर खेलकर एक ऐसे स्टैंड के भरोसे

जिसके पाइप पहले से ही सड़ चुके थे मुबारक काफी ऊंचाई पर रावण को तैयार कर रहा था प्रत्यक्षदर्शियों

के मुताबिक सड़े हुए पाइप की शिकायत पहले भी प्रशासन को की जा चुकी थी लेकिन कन्नौद नगर परिषद

द्वारा इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया। मुबारिक की मौत में कन्नौद नगर परिषद की गंभीर लापरवाही सामने आती है जिसकी क़ीमत एक मामूली से पतरे के मकान में

रहने वाला और मेहनत मजदूरी कर कर अपने पेट पालने वाले कलाकार ने जान देकर चुकाई

1,043

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *