• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

जिला वक्फ कमेटी के आव्हान पर हजऱत मोहम्मद स. अ. स. के यौम ए पैदाइश के मौके पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

ByM. Farid

Oct 8, 2022

हजऱत मोहम्मद स. अ. स. के यौम ए पैदाइश के मौके पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन
देवास। जिला वक्फ कमेटी के आव्हान पर हजऱत मोहम्मद स. अ. स. के यौम ए पैदाइश के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला वक्फ कमेटी देवास के जिलाध्यक्ष शाहिद मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस्लाम धर्म हमेशा अमन और शांति का पैगाम देता आया है जिसमे सेवा और अहिंसा के साथ लोगों की जान बचाने के लिए हर तरह से मदद करने को कहा जाता है। लोगों में मदद के जज्बे को बढ़ाने के लिए इस बार रक्तदान के माध्यम से मोहम्मद साहब की यौम ए पैदाइश को यादगार बनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर काजी अब्दुल कलाम साहब, विशेष अतिथि के रूप में हारिश गजधर, जुबेर भाई और मुबारिक मंसूरी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता वक्फ कमेटी जिलाध्यक्ष शाहिद मोदी ने की। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया जिसमें खास तौर पर पति पत्नी शफीक अंसारी और तबस्सुम अंसारी,

90 बार रक्तदान करने वाले शफ़ीक़ अंसारी सपत्निक रक्तदान करने आए—-रक्तदान शिविर में प्रमूख आकर्षण का केंद्र रहे

सैनिक संतोष यादव के रक्तदान को समस्त अतिथियों और उपस्थिति द्वारा सराहा गया। इनके अलावा तोहैल खान, इकराज पटेल, शकील खान लक्की, मो. आबिद कुरेशी, फैजान खान, सैयद सादिक अली, इकरार अहमद ने भी रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं का प्रमाण पत्र और मेडल पहना कर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर जिला वक्फ कमेटी की विधि सलाहकार फरजाना खान, इकराज़ पटेल, उपाध्यक्ष इरफान पटेल, गुलशेर शेख गुड्डू, शाहरुख शेख ब्लड बैंक, फरीद कुरेशी पत्रकार, अलफेज़ शेख, रफीक खान, शफीक खान(फौजी), लाला शेख, शान मोदी, अयाज़ मोदी, अल्फेज मंसूरी सहित जिला वक्फ कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सलीम शेख सर द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन मुबारिक मंसूरी द्वारा किया गया।

699

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *